छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

PTV BHARAT 11 NOVEMBER 2025 छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज सुबह इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में उस समय गोलीबारी शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम वरिष्ठ माओवादी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी की सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *