छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक धरा पर पहली बार बांके बिहारी प्राकट्योत्सव का भव्य आयोजन

PTV BHARAT 21 NOVEMBER 2025 छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक धरा पर पहली बार बांके बिहारी प्राकट्योत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर का आयोजन बांके बिहारी समिति द्वारा किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सीए राजेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन भक्तों को श्रीकृष्ण की भक्ति में डुबोने और बांके बिहारी जी के प्राकट्य दिवस को हर्षोल्लास से मनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।कार्यक्रम 25 नवंबर को पूरे दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा।कार्यक्रम विवरणः-स्थान: अग्रसेन धाम, छोकरा नाला, रायपुर सुबह 09:00 बजे अभिषेक-भगवान बांके बिहारी जी का विधि-विधान से अभिषेक किया जाएगा। भक्त इस पावन क्षण में सहभागी बन सकेंगे।सुबह 11:00 बजे – आरती-भव्य आरती के साथ मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण गूंज उठेगा। दोपहर 12:30 बजे – छप्पन भोग ठाकुरजी को छप्पन भोग का भोग लगाया जाएगा, तत्पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण होगा।दोपहर 03:00 बजे – “प्राकट्य उत्सव पर रोशनी”-विख्यात आचार्य प्रदीप गौर जी द्वारा बांके बिहारी जी के प्राकट्य और लीला के महत्व पर विशेष प्रवचन दिया जाएगा शाम 07:00 बजे – भजन संध्या – वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध भजन समूह हरिबोल (मधावास वृंदावन) द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ होगा।समिति अध्यक्ष सीए राजेश अग्रवाल ने कहा,”यह पहला अवसर है जब छत्तीसगढ़ में बांके बिहारी जी का प्राकट्योत्सव इस भव्यता से मनाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक भक्त इस आयोजन में सम्मिलित होकर भगवान के प्रेम और भक्ति की अनुभूति करें।”इस आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख भक्तगण, संत-महात्मा और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। बांके बिहारी समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य उत्सव में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *