PTV BHARAT 22 NOVEMBER 2025 एजेंसी नई दिल्ली। केरल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय किशोर को ISIS में शामिल होने के लिए उकसाने के आरोप में उसकी मां और सौतेले पिता पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने अपनी एफआईआर में किशोर की मां को अपने बेटे को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश में सक्रिय भागीदार बताया है। दरअसल, किशोर की मां ब्रिटेन स्थित एक ISIS समर्थक के साथ मिलकर काम कर रही थी। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नाबालिग को कथित तौर पर ISIS के दुष्प्रचार के संपर्क में लाया गया। वहीं, दूसरे धर्मों से नफरत करने की शिक्षा दी गई और आतंकवादी समूह की विचारधारा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बता दें कि यूएपीए के अंतर्गत हुई एफआईआर में दो मुख्य आरोपियों के नाम हैं। पहले आरोपी की पहचान अंजार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरी आरोपी उसकी मां फिदा मोहम्मद अली है। बताया जा रहा है कि अंजार वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम के लीसेस्टर में रह रहा है। जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि अंसार कथित तौर पर किशोर को अपने लैपटॉप पर आईएसआईएस के हत्या के वीडियो दिखा रहा था। वहीं, आतंकी समूह की विचारधारा को इस्लाम का सबसे बड़ा मार्ग बताते हुए उसके कट्टरपंथी बनाने की कोशिश कर रहा था।
केरल में मां अपने बेटे को बनाना चाहती थी आतंकी
