ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणीकरने वाले IAS संतोष वर्मा को एमपी सरकार का नोटिस

PTV BHARAT 27 NOVEMBER 2025 एजेंसी  मध्य प्रदेश के आइएएस अधिकारी और अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के अध्यक्ष संतोष वर्मा ने बीते दिनों ब्राम्हण बेटियों को लेकर अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद से संतोष वर्मा को लेकर आक्रोश जारी है। इस बीच मोहन सरकार ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे सिविल सेवा आचरण नियमावली का उल्लंघन माना है। उनसे सात दिनों में जवाब मांगा गया है।बता दें कि वर्मा ने रविवार को अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन में यह कहा था कि आरक्षण समाप्त हो जाएगा, अगर ब्राह्मण अपनी बेटी दान करें। उनकी इस असभ्य, अमर्यादित टिप्पणी को लेकर प्रदेश भर में उबाल है। कई संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए थानों में आवेदन पत्र दिया है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने बुधवार देर रात वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *