रायपुर में PM मोदी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भव्य स्वागत

PTV BHARAT 29 NOVEMBER 2025 रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने हार्दिक स्वागत किया। राज्य की पावन भूमि पर प्रधानमंत्री के आगमन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें फूलमालाओं से सम्मानित किया और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और सम्मान का अवसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह दौरा राज्य के विकास और लोगों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में अनेक विकासात्मक योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *