PTV BHARAT 10 DEC 2025 छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन की विशेष आमसभा दिनाँक 07/12/2025 को अध्यदा जी. एस. बामरा जी के नेतृत्व में किया गया। छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के विभिन्न जिले के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित हुये। विशेष आमसभा में अमरनाथ सिंह के द्वारा छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के नियमावली के नियम का पालन नहीं करना, दुर्ग जिले में अस्मिता लीग मान्यता प्राप्त संस्था को आयोजन की अनुमति न देकर दुर्ग जिले में जिनकी मान्यता छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन से नहीं है. उनको दिया गया। छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के खाते से बिना कार्यकारिणी के अपुमति के लगभग 25 लाख रूपये स्वयं के एवं अपने परिचितों के खाते में ट्रांसफर किया। छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के नियमावली के अनुसार किसी भी जिले को मान्यता प्रदान नहीं की एवं जिलों के मान्यता संबंध में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को गलत जानकारी देने के संबंध में चर्चा की गई। दूसरे राज्य के बच्चों को छत्तीसगढ़ कां खिलाड़ी बता कर खिलाया गया।जी. रवि राजा ने यह भी बताया कि अमरनाथ सिंह के द्वारा साधारण सभा कराया गया जिसमें जो लोग संस्था के सदस्य नहीं है उन्हें अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष बनाया। दिनाँक 07/05/2025 का सहायक पंजीयक के आदेश का पालन नहीं किया। उक्त सभी मुद्दों पर चर्चा की गई। डॉ मेजर सिंह के कार्यकारिणी भंग करने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी मंग कर दी गई।
छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग कर दी गई
