शौर्य, करुणा और संघर्ष को श्रद्धांजलि — वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री के साथ नतमस्तक हुए विधायक पुरंदर मिश्रा

PTV BHARAT 11 DEC 2025 रायपुर। छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक अमर शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर आज राजधानी रायपुर स्थित जयस्तंभ चौक में श्रद्धा और सम्मान का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। इस पावन अवसर पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह केवल एक वीर योद्धा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा और जनसंघर्ष की चेतना के प्रतीक हैं। उनका संपूर्ण जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, गरीबों के अधिकारों की रक्षा और मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी के लिए शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन त्याग, साहस और सामाजिक समरसता का जीवंत संदेश देता है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी वीर शहीद को नमन करते हुए कहा कि अंग्रेजी शासन के दमन और अत्याचार के विरुद्ध शहीद वीर नारायण सिंह का संघर्ष छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान का स्वर्णिम अध्याय है। वर्ष 1856 के भीषण अकाल के समय उन्होंने जिस संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंदों के लिए अनाज का भंडार खोला, वह करुणा, साहस और जनसेवा की अद्वितीय मिसाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *