वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल के निधन पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने व्यक्त किया गहरा शोक

PTV BHARAT 12 DEC 2025 रायपुर – वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री श्री शिवराज पाटिल चाकुरकर के निधन पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि “शिवराज पाटिल जी भारतीय राजनीति के उन शिष्ट, शांत और अनुभवी नेताओं में से थे, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में गरिमा, संयम और जिम्मेदारी की मिसाल कायम की। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय परंपराओं और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती देने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।”उन्होंने आगे कहा कि पाटिल जी का लंबा राजनीतिक जीवन, लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर उनका संतुलित नेतृत्व और गृह मंत्री के रूप में उनकी कार्यशैली आज भी प्रेरणा का स्रोत है। मराठवाड़ा और लातूर क्षेत्र के विकास के लिए उनके योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।विधायक पुरंदर मिश्रा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *