PTV BHARAT 16 DECEMBER 2025 नई दिल्ली। 16 दिसंबर 1971, यही वो दिन है जब भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देते हुए बांग्लादेश को आजाद करवाया था। इस दिन को विजय दिवस के रूप में जाना जाता है। आज 54वें विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए 1971 के बहादुर जवानों को भी याद किया है, जिन्होंने बांग्लादेश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने युद्ध में बलिदान हुए बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

