छत्तीसगढ़ के Medicine Specialist चिकित्सकों का प्रमुख वार्षिक सम्मेलन 20-21 दिसंबर को रायपुर के होटल सायाजी में होगा आयोजित

PTV BHARAT 19 DEC 2025 रायपुर, छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स (CGAP) का 18वाँ वार्षिक सम्मेलन – CGAPCON 2025 इस वर्ष 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को होटल सायाजी, रायपुर में आयोजित होने जा रहा है। यह राज्य के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक चिकित्सा आयोजनों में से एक है, जिसमें देशभर के प्रमुख चिकित्सक, विशेषज्ञ, स्नातकोत्तर विद्यार्थी एवं स्वास्थ्यसेवा से जुड़े पेशेवर भाग लेंगे।

इस वर्ष सम्मेलन का वैज्ञानिक कार्यक्रम अत्यंत विस्तृत है, जिसमें दो समानांतर हॉलों में विविध सत्र आयोजित किए जाएंगे विषयों में आंतरिक चिकित्सा, कार्डियोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, क्रिटिकल केयर, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, संक्रामक रोग सहित कई उभरते चिकित्सीय क्षेत्रों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में संगोष्ठियाँ, कार्यशालाएँ, क्लिनिकल केस डिस्कशन, ओरेशन अवॉर्ड, तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए कार्डियोलॉजी विचज एवं फ्री पेपर & e-Poster सत्र भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *