वीर बाल रैली कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

PTV BHARAT 20 DECEMBER 2025 रायपुर। CM विष्णुदेव साय वीर बाल रैली कार्यक्रम में शामिल हुए। स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस दिन को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार 16 से 24 दिसंबर, 2024 तक ’वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वीरता और बलिदान की भावना को प्रोत्साहित करना है। 26 दिसंबर को प्रदेश की सभी स्कूलों में चित्रकारी, निबंध लेखन, कहानी सुनाना, कविताएं, वाद-विवाद, डिजिटल प्रस्तुतियां और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्र-छात्राएं विविध विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *