नवीन इंजीनियरिंग संस्थान पर GST की बड़ी छापेमारी, 12 घंटे से अधिक चली जांच

PTV BHARAT 20 DECEMBER 2025 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में बुधवार को जीएसटी विभाग ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। शहर के एमजी रोड स्थित नवीन इंजीनियरिंग संस्थान में सेंट्रल जीएसटी (CGST) की टीम ने अचानक दबिश दी और लगातार 12 घंटे से अधिक समय तक दस्तावेजों, मशीनों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच की। गुरुवार को भी यह कार्रवाई जारी रही, जिससे शहर के व्यापारिक वर्ग में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार, सेंट्रल जीएसटी (CGST) की टीम बुधवार को रायपुर से अंबिकापुर पहुंची थी। टीम ने एमजी रोड स्थित नवीन इंजीनियरिंग संस्थान में पहुंचते ही जांच शुरू कर दी। इस दौरान संस्थान से जुड़े बिल, वाउचर, लेखा दस्तावेजों के साथ-साथ कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। अधिकारियों ने वित्तीय लेन-देन और टैक्स से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड का भी बारीकी से परीक्षण किया। नवीन इंजीनियरिंग संस्थान सरगुजा संभाग के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े हैवी मशीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांटों में गिना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *