मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ऑनलाइन भर्ती प्रणाली का किया शुभारंभ

PTV BHARAT 23 DEC 2025 छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, भरोसेमंद एवं आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल साकार हुई। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन स्थित सभाकक्ष में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की ऑनलाइन भर्ती सॉफ्टवेयर, नई विभागीय वेबसाइट और ई ऑफिस यूजर मैनुअल का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि नई ऑनलाइन भर्ती प्रणाली से आवेदन से लेकर चयन तक की संपूर्ण प्रक्रिया एक ही डिजिटल मंच पर पूरी होगी। इससे योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलेगा तथा भर्ती प्रक्रिया अधिक सरल, स्पष्ट और निष्पक्ष बनेगी। साथ ही अनावश्यक कार्यालयीन दौड़-भाग और भ्रांतियों से भी मुक्ति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *