वैगन रिपेयर शॉप रायपुर, के Dy CME द्वारा अधीनस्थ कर्मचारी के साथ अभद्र एवं अमर्यादित भाषा—कर्मचारियों का आक्रोश फूटा

PTV BHARAT 24 DEC 2025 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डब्लू.आर.एस. कारखाना क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार Dy CME श्री सौरव दवांकर द्वारा एक अधीनस्थ कर्मचारी को बिना वजह माता-बहन संबंधी गंदी, आपत्ति जनक एवं अशोभनीय गालियां कथित रूप से दी गईं, जो अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और अस्वीकार्य है। अधिकारी ने अपने पद की गरिमा, रेलवे सेवा आचरण नियमों एवं मानवीय मूल्यों को ताक पर रख दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी से इस प्रकार के असभ्य, अहंकारी और दमनकारी व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जा सकती। यह सीधे-सीधे कार्यस्थल पर मानसिक उत्पीड़न की श्रेणी में आता है।
द.पु.मध्य रेलवे मज़दूर संघ का स्पष्ट कहना है कि—
कर्मचारियों को डराने-धमकाने की संस्कृति अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यदि अधिकारी स्वयं मर्यादा का उल्लंघन करेंगे, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा।
रेलवे प्रशासन से यह कड़ी चेतावनी के साथ मांग की जाती है कि:
इस गंभीर मामले में तत्काल उच्च
अधिकारी को संवेदनशील पद से हटाया जाए।
कर्मचारियों के सम्मान की रक्षा हेतु स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
यदि प्रशासन इस मामले को दबाने या अनदेखा करने का प्रयास करता है तो द.पु.मध्य रेलवे मज़दूर संघ आंदोलन, धरना एवं जन-आक्रोश का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *