छत्तीसगढ़ रायपुर ऑर्थोपेडिक एसोशिएसन एवं बिलासपुर ऑर्थोपेडिक एसोशिएसन एवं रायपुर आर्थोपेडिक सोसाइटी के तत्वाधान में सिल्वर जुबली सम्मेलन 9 से 11 जनवरी तक

PTV BHARAT 07 JAN 2026 रायपुर। छत्तीसगढ़ रायपुर ऑर्थोपेडिक एसोशिएसन एवं बिलासपुर ऑर्थोपेडिक एसोशिएसन एवं रायपुर आर्थोपेडिक सुसायटी के तत्वाधान में सिल्वर जुबली सम्मेलन 9,10 एवं 11 जनवरी को VIP रोड स्थित ओमाया गार्डन में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय ऐतिहासिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ, वरिष्ठ सर्जन, प्रोफेसर एवं युवा चिकित्सक भाग लेंगे।
रायपुर ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के आर्गेनाईजिंग चेयरमेंन डॉ. अनिल वर्मा एवं सिल्वर जुबली सम्मेलन के आयोजन आर्गेनाईजिंग सेक्ट्ररी डॉ. सुशील शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन ऑर्थोपेडिक चिकित्सा के क्षेत्र में अब तक के अनुभवों, उपलब्धियों एवं भविष्य की चुनौतियों पर केंद्रित रहेगा। सम्मेलन में हड्डी एवं जोड़ रोग, ट्रॉमा के आधुनिक उपचार, घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण, स्पोर्ट्स इंजरी, रीढ़ संबंधी समस्याएं तथा नई सर्जिकल तकनीकों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, वैज्ञानिक सत्र, पैनल चर्चा एवं कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। आर्गेनाजिंग कमेटी मेंम्बर डाॅ के डी तिवारी, डाॅ सुनिल खेमका, डाॅ सत्येन्द्र फुलझले, डाॅ विनोद तिवारी, डाॅ के.टी. काम्बले, डाॅ आलोक सी अग्रवाल, डाॅ विपीन जैन, डाॅ. अतीन कुन्दू, डाॅ केतन साह, डाॅ अभिशेक घाट्गे डाॅ सोभराज चादंनी, डाॅ अंषु षेखर डाॅ हर्शाल साक्ले, डाॅ अंकुष वर्मा, उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के दौरान युवा चिकित्सकों के लिए हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, केस प्रेजेंटेशन एवं शोध पत्र प्रस्तुतिकरण का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे उन्हें नवीन तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी मिल सके। इसके साथ ही मेडिकल टेक्नोलॉजी एवं उपकरणों की नवीनतम जानकारी के लिए मेडिकल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
आयोजन समिति के अनुसार यह सिल्वर जुबली सम्मेलन न केवल चिकित्सकों के बीच ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान का सशक्त मंच बनेगा, बल्कि प्रदेश में ऑर्थोपेडिक सेवाओं की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *