कुत्ते के नाम को लेकर परीक्षा में सवाल पर राम का विकल्प करोड़ों हिन्दुओं की आस्था पर प्रहार है

PTV BHARAT 10 JAN 2026 रायपुर/10 जनवरी 2026। पहले महासमुंद जिला फिर गरियाबंद में चौथी कक्षा के तिमाही परीक्षा में कुत्ते के नाम के सवाल पर करोड़ों करोड़ हिंदु आस्था के मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के नाम का विकल्प शामिल करने को सनातन विरोधी षड्यंत्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करने वाले संघी भाजपाइयों का राम द्रोही चेहरा उजागर हुआ है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री पूरे घटनाक्रम पर परदेदारी करने साज़िश का बहाना बना रहे हैं। सनातन आस्था पर चोट के इतने संवेदनशील मामले पर अब तक ना कोई एफआईआर दर्ज की गई है और ना ही किसी जिम्मेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की गई है, इससे साफ है कि सत्ता का संरक्षण पापी और अधर्मियों को है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि गैर जिम्मेदार जिला शिक्षा अधिकारी खुद ही कह रहे हैं कि परीक्षा का प्रश्न पत्र प्रिंटर ने अपनी मर्जी से छाप दिया जबकि प्रश्न पत्र तैयार करने का एक प्रिसक्राइब्ड प्रोटोकॉल होता है जिसमें शिक्षकों की कमेटी प्रश्न पत्र तैयार करती है, उसके अप्रूवल के बाद ही छपाई के लिए जाता है। जिम्मेदार अधिकारियों के बयान से यह साफ है कि सरकार में कमीशन खोरी के लालच में नए अनुभवहीन प्रिंटर को प्रश्न पत्र छपाई का काम दिया गया है, पूरा शिक्षा विभाग वसूली गिरोह की तरह काम कर रहा है, ऐसे अक्षम और धर्मद्रोही शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए और पूरे प्रकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जनता से तत्काल माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *