सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में PM मोदी हुए शामिल

PTV BHARAT 11 JANUARY 2026 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज पीएम मोदी की यात्रा का दूसरा दिन है। इस दौरान पीएम मोदी सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में हिस्सा लिया। सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें 108 घोड़ों के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर आज पीएम मोदी कुछ देर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, शौर्य यात्रा के दौरान पीएम मोदी भी भगवान शिव की भक्ति में मगन नजर आए। पीएम मोदी ने अपने दोनों हाथों में डमरू ले रखा था और हाथ ऊपर करके जोर-जोर से डमरू बजाते दिखाई दे रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *