सरकारी रेस्ट हाउस में अश्लील डांस

PTV BHARAT 12 JANUARY 2026 सूरजपुर। गरियाबंद के बाद सूरजपुर जिले में भी अश्लील डांस वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस कराया गया है। अश्लील डांस वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। यह वीडियो कुमेली वन विभाग का बताया जा रहा है जो कि कुछ दिन पुराना है। बता दें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में ओपेरा की आड़ में अश्लील नृत्य आयोजित किए जाने का मामला सामने आया है। अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के आदेश पर मैनपुर के एसडीएम तुलसी दास मरकाम को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *