PTV BHARAT 12 JANUARY 2026 एजेंसी नई दिल्ली। श्रीहरिकोटा से भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज PSLV-C62/ईओएस-एन1 मिशन के तहत DRDO द्वारा विकसित अत्यंत गोपनीय हाइपरस्पेक्ट्रल निगरानी उपग्रह ‘अन्वेषा’ का सफल प्रक्षेपण किया है।
पीएसएलवी का 64वां मिशन, पीएसएलवी-सी62/ईओएस-एन1, श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 10:18 बजे रवाना हुआ। इस उड़ान में कुल 15 उपग्रह ले जाए गए, जिनमें रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित अन्वेषा नामक एक अत्यंत गोपनीय निगरानी उपग्रह भी शामिल था।हालांकि, PSLV-C62 मिशन में PS3 स्टेज के आखिर में एक गड़बड़ी की खबर सामने आई है। ISRO के PSLV C62 अन्वेषा लॉन्च के स्टेज 3 में कुछ दिक्कत लग रही है। इसे घूमते हुए देखा गया। पिछली लॉन्च में भी यही स्टेज फेल हो गया था। अब मिशन का क्या होगा, पक्का नहीं कह सकते। इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।इस मिशन की सबसे खास बात यह है कि पहली बार भारतीय निजी अंतरिक्ष क्षेत्र ने इतनी बड़ी भूमिका निभाई है। यह उपग्रह दुश्मन ठिकानों का सटीक मानचित्रण और उच्च-रिजॉल्यूशन इमेजिंग में सक्षम है, जो देश की रक्षा क्षमताओं को नई ऊंचाई देगा।

