अमित शाह ने कोंडागांव में बीजेपी नेताओं की क्लस्टर बैठक ली

PTV BHARAT कोंडागांव। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कोंडागांव ऑडिटोरियम में वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। वही गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति( बस्तर क्लस्टर) की बैठक ली। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए हुए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव समेत 8 विधायक और संगठन के 10 पदाधिकारी भी मौजूद थे। अमित शाह ने गुरुवार को कोंडागांव में बस्तर क्लस्टर की लोकसभा चुनाव समिति की बैठक ली और वहां से जांजगीर चांपा के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कोण्डागांव में करीब 1 घंटे तक कलस्टर स्टार की बैठक ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *