पुलिस-नक्सली मुठभेड़ का वीडियो आया सामने, चारों तरफ गोलियों की गूंज

PTV BHARAT दंतेवाड़ा। पुलिस नक्सली मुठभेड़ का लाइव वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में इन्द्रावती नदी के एक छोर से जवान पेड़ों की आड़ लेकर नक्सली हमले की जवाबी कार्यवाही करते नजर आ रहे हैं. हालांकि वीडियो कहां का है, इस बात की अब तक आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। नक्सलगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान जवानों की जवाबी फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इन्द्रावती नदी के एक छोर से जवान पेड़ों की आड़ लेकर नक्सली हमले की जवाबी कार्यवाही करते नजर आ रहे हैं. एक जवान अपने साथी जवान से कह रहा है कि एचई बम सामने से आ रहा है. वहीं इस वीडियो में लगातार फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है. हालांकि जनता से रिश्ता इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टी भी नहीं करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *