आचार्य कमलेश मिश्र विगत 30 वर्षों से वैदिक सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार का काम कर रहे है

PTV BHARAT 01 FEBRUARY 2026 रायपुर- आचार्य कमलेश मिश्र विगत 30 वर्षों से वैदिक सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए देश विदेश में प्रयासरत हैं, जिसके तहत वैदिक संस्कार एवं संस्कृत, यज्ञ, अनुष्ठान, सत्संग, ज्योतिष शास्त्र, वास्तु शास्त्र आदि को लेकर केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कई तरह आयोजन किए जा रहे हैं। वैदिक घनाद सनातन संस्कृति से धीरे धीरे लाखों लोग जुड़ते जा रहे हैं तथा भारत के कई शहरों में वैदिक संस्कृति से जुड़े आयोजन दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बैंगलोर, पटियाला, चंडीगढ़, सूरत, हरियाणा, इंदौर, गुड़गांव, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर में संस्था के अनुयायी बहुतायत में जुड़ चुके हैं, इसी प्रकार विदेशों में दुबई, ओमान, वाशिंगटन, इंग्लैंड, सिंगापुर में वैदिक घनाद के आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किए जा चुके हैं। संस्था के आयोजनों के लिए किसी प्रकार का दान या धनराशि नहीं ली जाती वहीं संस्था के द्वारा निर्धन कन्या विवाह, उपनयन, मुंडन संस्कार, सभी प्रकार के हवन, सभी प्रकार संस्कार आग्रह पर संपन्न वैदिक घनाद सनातन संस्कार द्वारा कराया जाता है। राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता ले कर उन्होने जानकारी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *