PTV BHARAT 01 FEBRUARY 2026 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट 2026 की घोषणा के बाद देश को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज का बजट ऐतिहासिक है। इसमें देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला जी ने लगातार 9वीं बार देश का बजट प्रस्तुत करके नया रिकॉर्ड बनाया है।” ‘बजट अपार अवसरों का राजमार्ग’ पीएम मोदी ने कहा, ये बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है। ये युवा शक्ति का बजट है। इसमें युवा सोच है, युवा के सपने हैं। इस बजट से युवाओं के लिए द्वार खुलेंगे।” उन्होंने कहा, “इस बजट से आत्मनिर्भर भारत को उड़ान मिलेगी। भारत-EU FTA का लाभ मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा, “इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, देशभर में वाटर वेज का विस्तार, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर 2 और टियर 3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान और शहरों को मजबूत आर्थिक आधार देने के लिए म्युनिसिपल बांड्स को बढ़ावा, ये सारे कदम विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेंगे।” पीएम मोदी ने कहा, “भारत की कृषि, डेयरी सेक्टर और फिशरीज को हमारी सरकार ने हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इस बजट में भी नारियल, कोको, काजू और चंदन की पैदावार से जुड़े किसानों के लिए अनेक अहम कदम उठाए गए हैं।” पीएम मोदी ने कहा, “हमारे देश में 10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं SHGs से जुड़ी हैं और ये बड़ा सफल अभियान रहा है। महिलाओं द्वारा निर्मित और संचालित SHGs का आधुनिक इकोसिस्टम बने, बजट में इसे प्राथमिकता दी गई है। कोशिश यही है कि हर घर में लक्ष्मी जी पधारें।”
कोशिश यही है कि हर घर में लक्ष्मी जी पधारें-PM मोदी
