PTV BHARAT 01 FEBRUARY 2026 एजेंसी नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे को लेकर भी बजट 2026-27 में बड़ा ऐलान किया है। बजट भाषण में कहा गया कि 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनमें मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, सिलिगुड़ी से वाराणसी बनाए जाएंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में बढ़ावा देने के लिए, मैं राज्यों को देश में 5 क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने में सहायता देने के लिए एक योजना का प्रस्ताव करती हूं।” वित्त मंत्री ने कहा कि पांच राज्यों में रेयर अर्थ मिनरल के डेडिकेटेड कॉरिडोर बनेगा। वहीं इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के लिए उपकरण और सामग्री उत्पादन, सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए आईएसएम 2.0 शुरू किया जाएगा। इसके अलावा बजट में ऐलान किया गया है कि इनकम टैक्स के फॉर्म को आसान बनाया जाएगा। 1 अप्रैल से इनकम टैक्स का नया फॉर्म आएगा। विदेश यात्रा पर टीडीएस 2 फीसदी होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 के पिटारे से यूपी-बिहार के लिए खास ऐलान किया है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वाराणसी और पटना में शिप रेपियरिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का टारगेट है कि गंगा समेत अन्य नदियों के जल मार्गों से माल ढुलाई को बढ़ाया जाएगा। केंद्र सरकार ने बजट में 7 रेल कॉरिडोर का ऐलान किया है। इसमें वाराणसी-सिलीगुड़ी रेल कॉरिडोर भी शामिल है। इसके अलावा दिल्ली से वाराणसी के बीच भी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। बजट में उत्तर प्रदेश को कुल 1,500 किलोमीटर लंबाई के हाईस्पीड रेल कॉरिडोर मिले हैं।
दवाएं सस्ती, इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं
