रंगों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगा ‘सुहिणी सोच’ का होली उत्सव

PTV BHARAT 14 FEBRUARY 2026   रायपुर- सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सुहिणी सोच द्वारा 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को *बरसाने की होली*का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक होटल किंग्सवे, जी.ई. रोड नं.-1, रायपुर में आयोजित होगा ।इस आयोजन का मुख्य आकर्षण पारंपरिक शैली में *फूलों की होली एवं गुलाल का टीका* रहेगा, जो ब्रज की सांस्कृतिक छटा को जीवंत करेगा। साथ ही राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति, रोचक गेम्स, फनी एक्टिविटीज एवं हाउजी गेम्स प्रतिभागियों के उत्साह को नई ऊंचाई देंगे। समय की महत्ता को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष “पंक्चुअलिटी गेम” भी रखा गया है।संस्था की फाउंडर *मनीषा तारवानी* ने कहा कि “हमारा उद्देश्य महिलाओं को एक सकारात्मक, सांस्कृतिक और आनंदमय मंच प्रदान करना है, जहां वे उत्सव की पारंपरिक भावना को आत्मसात कर सकें।”अध्यक्ष *पल्लवी चिमनानी* ने बताया कि “यह आयोजन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।”सचिव *रेणू कृष्णानी* एवं निवर्तमान अध्यक्ष *दीक्षा बुधवानी* के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को विशेष रूप से भव्य रूप दिया जा रहा है।कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रोग्राम डायरेक्टर *मुस्कान लालवानी, रेखा पंजवानी, सोनिया इसरानी, दृष्टि मंगलानी, मनीषा  रामानी एवं स्नेहा बुधवानी* सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।यह आयोजन केवल महिलाओं के लिए है। प्जिसमें हाउजी गेम्स एव प्रतिभागियों के लिए हाई-टी की विशेष व्यवस्था भी रहेगी।यह जानकारी मीडिया प्रभारी रेखा पंजवानी एवं ज्योति बुधवानी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *