रायपुर महानगर के मठ मंदिर के साधु संत महंत पुजारियों की उपेक्षा से असंतोष

PTV BHARAT 14 FEBRUARY 2026   रायपुर- राजिम कल्प कुंभ 2026 में रायपुर महानगर के मठ मंदिर के साधु संत महंत पुजारियों की उपेक्षा से असंतोष छा गया है। साधु संतों की सूची से रायपुर के प्राचीन मठ के महंत देवदास जी महाराज, महंत वेदप्रकाश जी का नाम काट दिया गया है गोंडवाना संत निराहारी महाराज का नाम काट दिया गया है किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर सौम्य मां का नाम काट दिया गया है, इसके अलावा मुझे सचिव जैसे पद देकर लगातार उपेक्षा किया जा रहा है। जिससे मन दुखी है रायपुर के सभी संत समाज हमारा परिवार है किसी का नाम काट कर अपमानित करने का प्रयास जिस अधिकारी व्यक्ति ने किया है उस पर संत समाज कार्रवाई की मांग करता है सचिव पद से मेरा इस्तीफा भी स्वीकार किया जाए हम आवेदन निवेदन कर अपना नाम नहीं जुड़वाना चाहते भगवान की कृपा से और हमारे शुभ चिंतक भक्तों के प्रेम और सम्मान से हमारे सभी मठ मंदिर में भक्तों का मेला लगा रहता है सत्य सनातन धर्म की सेवा करने के लिए हम हमेशा तत्पर रहते है। धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ रक्षा के लिए समाज में जनजागरण अभियान चलता रहेगा जिन लोगों ने किसी भी रूप में हम संतो का नाम काटने का जो कृत्य किया है सरकार उस पर कड़ी कार्रवाई करे और न करना चाहती है तो भी अच्छी बात है सरकार और प्रशासन को हमारा साधु वाद हमने अपनी बात चौथे स्तंभ के समक्ष रखी है। आप लोगो की जानकारी में ये विषय लाना अत्यंत आवश्यक था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *