PTV BHARAT 21 FEBRUARY 2026 एजेंसी नई दिल्ली। गूगल और अल्फाबेट इंक के सीईओ सुंदर पिचाई ने शुक्रवार को कहा कि एआइ का लाभ सभी तक और हर जगह पहुंचाने के लिए अमेरिका और भारत की साझेदारी अहम है।भारत और अमेरिका द्वारा पैक्स सिलिका घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने से पहले आयोजित एआइ समिट को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में हुए अंतरिम व्यापार समझौते के साथ-साथ यह समझौता आने वाले कई वर्षों तक मजबूत अमेरिकी-भारतीय तकनीकी साझेदारी की नींव रखेगा। पैक्स सिलिका, महत्वपूर्ण खनिजों और एआइ के लिए एक मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने के उद्देश्य से बनाया गया है।पिचाई ने कहा, ”कल मैंने कहा था कि हम तीव्र प्रगति और नई खोजों के युग की दहलीज पर हैं, लेकिन सर्वोत्तम परिणामों की गारंटी नहीं है। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना होगा कि एआइ के लाभ सभी को और हर जगह उपलब्ध हों।”
सुंदर पिचाई ने भारत को बताया एआई का पावर हाउस
