एमिटी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ में 27 फरवरी को आयोजित होगा चतुर्थ दीक्षांत समारोह 2026

PTV BHARAT रायपुर, फरवरी 23, 2026: एमिटी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ अपने शैक्षणिक सत्र 2025 के विद्यार्थियों के लिए चतुर्थ दीक्षांत समारोह 2026 का आयोजन 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में करेगी। इस गरिमामयी समारोह की अध्यक्षता श्री रमेन डेका, माननीय राज्यपाल, छत्तीसगढ़ द्वारा की जाएगी। समारोह में डॉ. अशोक के. चौहान, संस्थापक अध्यक्ष, एमिटी एजुकेशन ग्रुप, द्वारा दीक्षांत संबोधन दिया जाएगा। डॉ. असीम चौहान, अध्यक्ष, आरबीआईईएफ (RBIEF) एवं चेयरमैन, एमिटी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़, विद्यार्थियों को मार्गदर्शन संदेश (वर्ड्स ऑफ़ विज़डम) प्रदान करेंगे। डॉ. डब्ल्यू, सेल्वमूर्ति, कुलाधिपति, एमिटी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़, समारोह को संबोधित करेंगे। दीक्षांत प्रतिवेदन प्रोफेसर (डॉ.) पीयूष कांत पांडेय, कुलपति, एमिटी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न विषयों के कुल 816 स्नातकों को उपाधियाँ एवं पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 675 स्रातक, 125 स्रातकोत्तर तथा 16 पीएच.डी. शोधार्थी सम्मिलित हैं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। मानवीय एवं पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण में उत्कृष्टता हेतु आठ विद्यार्थियों को श्री बलजीत शास्त्री पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, एक छात्रा को उनकी बहुआयामी प्रतिभा एवं समग्र योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। अंतरवैयक्तिक कौशल, टीम भावना, व्यावसायिक समझ, तकनीकी नवाचार, रणनीतिक सोच, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, संगठनात्मक दक्षता, ज्ञान सृजन में उत्कृष्टता तथा शिक्षण अभ्यास जैसे क्षेत्रों में असाधारण कौशल के लिए 95 विद्यार्थियों को सल्वर प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतिष्ठित डॉ. अशोक के. चौहान पुरस्कार (100 प्रतिशत छात्रवृत्ति) 31 विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों एवं समर्पण के लिए प्रदान किया जाएगा। शैक्षणिक उत्कृष्टता के सम्मानस्वरूप 20 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 16 विद्यार्थियों को रजत पदक तथा 9 विद्यार्थियों को कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, चार विद्यार्थियों को सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

यह दीक्षांत समारोह विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव होगा तथा उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति एमिटी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करेगा। यह आयोजन विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के परिश्रम और समर्पण को सम्मानित करने वाला एक ऐतिहासिक एवं स्मरणीय अवसर सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *