PTV BHARAT 23 FEBRUARY 2026 रायपुर | 23 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा और जागरूक साहू समाज अब राज्यसभा में अपने हक और प्रतिनिधित्व के लिए मुखर हो गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरेन्द्र साहू के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत से मुलाकात कर समाज की भावनाओं से अवगत कराया। साथ ही, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से दूरभाष पर चर्चा की गई।प्रदेश अध्यक्ष निरेन्द्र साहू ने स्पष्ट रूप से कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास की धुरी रहने वाला साहू समाज प्रदेश में बहुसंख्यक और सामाजिक रूप से सबसे अग्रणी है, इसके बावजूद आज तक राज्यसभा में समाज के किसी भी व्यक्ति को अवसर नहीं मिलना चिंता का विषय है। समाज अब चाहता है कि उसकी आवाज दिल्ली के गलियारों में भी गूंजे।साहू समाज ने सदैव प्रदेश के विकास और सामाजिक समरसता में अपना सर्वस्व दिया है। हम केवल संख्या में बड़े नहीं हैं, बल्कि हम जागरूक भी हैं। हमने दोनों प्रमुख दलों के नेतृत्व से विनम्र आग्रह किया है कि सामाजिक संतुलन और न्याय की कसौटी पर साहू समाज को परखें। जो दल इस बार समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए हमारे प्रतिनिधि को राज्यसभा भेजेगा, समाज भी उस दल के प्रति अपनी पूरी निष्ठा और सहयोग समर्पित करेगा।प्रदीप साहू प्रदेश संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ बयान जारी कर कहा की यह केवल एक पद की मांग नहीं है, बल्कि लाखों साहू बंधुओं के स्वाभिमान और उनकी पहचान का सवाल है। वर्षों से हम अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हर बार हमें पीछे छोड़ दिया जाता है। क्या प्रदेश के निर्माण में खून-पसीना बहाने वाले साहू समाज का हक राज्यसभा पर नहीं है आज समाज के भीतर एक गहरी कसक है, एक भावनात्मक पीड़ा है। हम उम्मीद करते हैं कि नेतृत्व हमारी इस जायज पुकार को सुनेगा और समाज को न्याय दिलाएगा।”
साहू समाज से प्रतिनिधि को राज्यसभा सदस्य बनाये जाने की माँग
