आमाघाट अफीम मामले में  फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

PTV BHARAT 23 MARCH 2026 रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम खेती के मामले में बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीमों ने झारखंड में दबिश देकर आरोपी एमानुएल भेंगरा को पकड़ लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वहीं उसका साथी सीप्रियन भेंगरा अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला किनारे स्थित भूमि पर आरोपी मार्शल संगा द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और 60,326 अफीम पौधे बरामद किए, जिनका वजन 2,877 किलोग्राम था। पूछताछ में मुख्य आरोपी मार्शल संगा ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों एमानुएल भेंगरा और सीप्रियन भेंगरा के सहयोग से यह अवैध खेती की थी। इसके अलावा आरोपी के ठिकाने से 3.02 किलोग्राम तैयार अफीम बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *