तरबूज वाहन से 1 करोड़ 12 लाख का गांजा जब्त

PTV BHARAT 27 MARCH 2026 महासमुंद महासमुंद में 225 किलो गांजा जब्त की गई है। एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक पीकप क्र.OD15V4676 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है। उसकी पायलेटिंग एक हुण्डई औरा कार क्र. UP96Q3658 कर रहा है कि सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये ,जहां कुछ समय बाद एक हुण्डई औरा कार क्र. UP96Q3658 आया जिसके पीछे एक पीकप क्र.OD15V4676 दोनो वाहन को रोका गया पायलेटिंग वाहन में 04 व्यक्ति बैठे थे जिन्हे नाम पता पूछने पर चालक अपना नाम 01 सतीश गुप्ता पिता हरिशंकर गुप्ता उम्र 35 साल साकिन वार्ड नं. 09 रामघाट चौकी सीतापुर थाना करगी जिला चित्रकुट उ.प्र. तथा बगल सीट में बैठा व्यक्ति 02 घनश्याम गुप्ता पिता स्व.रामलाल गुप्ता उम्र 35 साल साकिन रानीपुर भट़ट सीतापुर चौकी सीतापुर थाना करगी जिला चित्रकुट उ.प्र. पीछे सीट में बैठा व्यक्ति 03-सुरज गुप्ता पिता रमाकांत गुप्ता उम्र 24 साल साकिन गुलाब बाग अलीगंज थाना बांदा जिला बांदा उ0प्र0, 04-योगेश कुशवाहा पिता राम प्रकाश कुशवाहा उम्र 23 साल साकिन रामलीला मैदान खुंटी चौराहा थाना बांदा जिला बांदा उ.प्र0, का निवासी होना बताये तथा पीछे आ रहे पीकप वाहन चालक ने अपना नाम 05 हरिबाबू वर्मा पिता नत्थुलाल वर्मा उम्र 40 साल साकिन काम्ता बस्ती चित्रकुट रघुराज नगर थाना नयागांव जिला सतना म0प्र0, तथा बगल सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम 06 रामबाबू वर्मा पिता गजराज वर्मा उम्र 48 साल साकिन काम्ता बस्ती चित्रकुट रघुराज नगर थाना नयागांव जिला सतना म0प्र0 का निवासी होना बताये पूछताछ करने पर ट पीकप क्र.OD 15 V 4676 में तरबुज के नीचे प्लास्टिक बोरियों के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये एवं उक्त *गांजा को सम्बलपुर उडीसाा से चित्रकुट उत्तरप्रदेश ले जाना बताये।* जिस पर विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए थाने में आरोपियों से 2 क्विंटल 25 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 1,12,50,000/- रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक पीकप क्र.OD 15 V 4676 कीमती 5,00,000 रूपये, पायलेटिंग में प्रयुक्त वाहन एक हुण्डई औरा कार क्र. UP 96 Q 3658 कीमती 7,00,000 रूपये एवं 06 नग मोबाईल कीमती 70,000 रूपये, व कुल जुमला कीमती 1,25,20,000/- रूपये को जप्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *