PTV BHARAT 27 MARCH 2026 राज्यपाल के सचिव एवं सहकारिता सचिव सी.आर. प्रसन्ना खरीफ सीजन की तैयारियों, उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति, बीज की उपलब्धता और बेमौसम बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा की गई। कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए और किसानों को राहत और बीमा क्लेम का त्वरित रूप से दिलाने के निर्देश दिए गए।सूरजपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री सी.आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, एस.डी.एम. श्री अजय मोड़ियम, उपसंचालक कृषि सुश्री सम्पदा पैकरा सहित कृषि विभाग से सम्बद्ध विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी सचिव प्रसन्ना बैठक में पूर्व वर्षों में उर्वरकों की मांग और आपूर्ति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली गई तथा वर्तमान खाद भंडारण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने आगामी खरीफ सीजन 2026-27 के लिए जिले में गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रासायनिक उर्वरक का पर्याप्त भंडारण किया जाए और रैक पॉइंट से आवंटित खाद का जिले में समय पर भंडारण सुनिश्चित हो।
खरीफ तैयारियों की समीक्षा खाद-बीज की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
