असम के मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा एंव केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने बिजनी के विधानसभा प्रत्याशी अरूप कुमार डे के समर्थन में जनसभा किए

PTV BHARAT 28 MARCH 2026 छत्तीसगढ़ – असम विधानसभा चुनाव के तहत बिजनी विधानसभा क्षेत्र के उलुबाड़ी में आयोजित भव्य चुनावी सभा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति से पूरे कार्यक्रम को ऊर्जा और दिशा प्रदान की। सुबह 10:30 बजे प्रारंभ हुई इस सभा में भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति ने भाजपा और एनडीए के प्रति जनसमर्थन को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।सभा के दौरान नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि आज असम का जन-जन मोदी जी के नेतृत्व में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ खड़ा है। साथ ही हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य में हुए तेज़ विकास कार्यों और सुशासनको जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि उलुबाड़ी की यह ऐतिहासिक सभा इस बात का प्रमाण है कि बिजनी की जनता विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व को चुनने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता का यह उत्साह और विश्वास आगामी चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत का संकेत दे रहा है।इस अवसर पर बोडोलैंड क्षेत्र के प्रमुख नेता हग्रामा मोहिलारी, भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता और बिजनी विधानसभा से उम्मीदवार अरूप कुमार डे, जिला भाजपा अध्यक्ष रतन चंद्र राय, सह-प्रभारी कविता बसुमतारी तथा बीटीसी के कार्यकारी सदस्य धीरेश बरगयारी सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।सभा में उमड़ा जनसैलाब, विशेषकर बारिश के बाद भी लोगों का डटे रहना, यह दर्शाता है कि जनता का रुझान स्पष्ट रूप से विकास और सुशासन की ओर है। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि बिजनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अरूप कुमार डे भारी मतों से विजयी होंगे और एनडीए एक बार फिर असम में सरकार बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *