अग्निवीर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ाई गई

PTV BHARAT 08 APRIL 2026 सूरजपुर। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई थी। अब उसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गयी है। इंडियन आर्मी रैली 2026 अग्निवीर के लिए 25 हजार पद आमंत्रित की गयी है। जिसमें 8वीं पास से स्नातक तक जीडी ट्रेडमैन क्लर्क टेक्नीशियन 17.5 से 23 वर्ष हवलदार-20 से 25 वर्ष तक केवल अविवाहित पुरुष एवं महिला पात्र है। आवेदन शुल्क-सभी वर्ग के लिए 250 रुपये है। आवेदकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर आवेदन आमंत्रित किया गया है। अग्निवीर भर्ती अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेडमेन के पदों पर भर्ती जारी की गई है। इसके अतिरिक्त सिपाही के पदों के लिए भी पुरुष आवेदकों से आवेदन मंगाए गए है। जो अभ्यर्थी थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन कर चुके हैं लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 01 जून से 15 जून तक पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) आयोजित किया जाना संभावित है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों को छ.ग. रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *