2600 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी 750 अंक ऊपर

PTV BHARAT 08 APRIL 2026 एजेंसी-अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर की घोषणा के बाद आज बुधवार 8 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 2,600 अंक (3.50%) उछलकर 77,200 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी भी 750 अंक (3.24%) बढ़कर 23,900 के स्तर पर पहुंच गया है. आज IT, मेटल और रियल्टी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है. निवेशकों की चेहेर पर लंबे समय बाद चमक लौटी है. कच्चा तेल आज 13% नीचे है, जो गिरकर $95 प्रति बैरल पर पहुंच गया है. 28 फरवरी को ईरान संघर्ष शुरू होने से पहले, कच्चे तेल की कीमतें लगभग $70 प्रति बैरल के आसपास थीं; उसके बाद वे बढ़कर लगभग $120 प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *