PTV BHARAT 09 APRIL 2026 रायपुर, छत्तीसगड दिनांक 9 अप्रैल 2026। उत्कल गांडा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारित धर्मांतरण स्वतंत्रता विधेयक 2026 एक ऐतिहासिक कदम है, जिसमें अब महामहिम राज्यपाल महोदय ने भी अपना हस्ताक्षर कर दिया है। धर्मातरण स्वतंत्रता विधेयक 2026 कानून का गांडा समाज समर्थन करता है। इस कानून के आने में प्रदेश में अवैध धर्मातरण पर रोक लगेगी।श्रीमती जगत ने कहा पिछले कुछ वर्षों में गांवों एवं शहरों की झुग्गी-बस्तियों में गरीब, भोले-भाले लोगों को गुमराह करते हुए उनके मूल धर्म और संस्कृति से परिवर्तित कर उन्हें धर्मांतरित किया जा रहा था। इससे गरीबों का शोषण, सामाजिक असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पैदा हो रहा था।श्रीमती सावित्री जगत ने इस कानून का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव माय जी को इस निर्णय के लिए हार्दिक बधाई और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह कानून गरीबों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों की धर्म संस्कृति की रक्षा करेगा।श्रीमती जगत ने कहा हम झुग्गी-बस्तियों में जाकर इस कानून का प्रचार करेंगे ताकि गरीब लोग अपने अधिकारों को समझ सकें, कोई उन्हें गुमराह न कर सके। इसके लिए जागरूकता रैलियाँ, गोष्ठियों, पंपलेट वितरण और नुक्कड़ सभाएँ आयोजित की जाएगी।श्रीमती सावित्री जगत ने कहा ‘छत्तीसगढ़ सरकार ने गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। हम सब मिलकर इस कानून को जमीनी स्तर पर सफल बनाएंगे। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सामाजिक न्याय की नई मिसाल पेश कर रहा है।”
धर्मांतरण स्वतंत्रता विधेयक 2026 कानून का गांड़ा समाज ने किया स्वागत और समर्थन
