प्रदेश में देवागन समाज के सैकडो परिवार अवैध धर्मांतरण के शिकार समाज चलायेगा जनजागरण एवं घरवापसी का अभियान

PTV BHARAT 09 APRIL 2026 रायपुर, [12:54 PM, 4/9/2026] pratyushsharmaryp: पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे प्रकरण सामने आए है जहां धर्मातरण से जुडे विवादों ने सामाजिक तनाव और विभाजन की स्थिति उत्पन्न की है। अनेक मामलों में यह चिंता व्यक्त की गई है कि आस्था परिवर्तन स्वैच्छिक न होकर प्रलोभन, दबाव या अनुचित प्रभाव के माध्यम से किया गया जिससे समाज के भीतर असंतुलन और सांस्कृतिक विघटन की स्थिति बनी। प्रदेश में देवागन समाज के सैकडो परिवार अवैध धर्मांतरण के शिकार हो चुके है।ऐसी परिस्थितियों में यह आवश्यक था कि धर्म परिवर्तन से जुडे विषयों को स्पष्ट विधिक ढाँचे में लाया जाए ताकि वास्तविक धार्मिक स्वतंत्रता सुरक्षित रह सके और उसके दुरुपयोग की संभावनाओं को रोका जा सके हमने सामाजिक स्तर पर भी इसकी मांग की थी।अब सामने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 आया है तब यही कहा जा सकता है कि इस विधेयक का पारित होना एक महत्वपूर्ण पहल है जो धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया को पारदर्शी और उत्तरदायी बनाता है। इसमें बल प्रलोभन या अनुचित प्रभाव के माध्यम से किए गये धर्मांतरण को अवैध मानते हुए दंडात्मक प्रावधान किए गए है जो समाज के कमजोर वर्गों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक है।यही कहना है कि हमारा समाज इस विधेयक के पारित होने का न सिर्फ समर्थन करता है बल्कि यह भी आशा करता है कि इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत सामाजिक संतुलन और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *