छत्तीसगढ़: कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर ढेर

PTV BHARAT 13 APRIL 2026 छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारी गई नक्सली की पहचान माओवादी एरिया कमांडर रूपी के रूप में हुई है, जिसपर 5 लाख रुपये का इनाम था। प्रतापपुर क्षेत्र समिति की सदस्य थी।पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि, गोलीबारी की यह घटना सुबह के समय में छोटे बेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक जंगली इलाके में हुई। जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *