PTV BHARAT 13 APRIL 2026 नोएडा। नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का सोमवार सुबह गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नोएडा में सेक्टर-60 और 62 समेत चार जगहों पर जमकर बवाल काटा।कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए पूरा रोड जाम कर दिया है। देखते ही देखते कर्मचारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और कई गाड़ियों में आग भी लगा दी। इस दौरान पुलिस की गाड़ी को पलटकर उसमें भी तोड़फोड़ की। वहीं, प्रदर्शन के दौरान नोएडा के फेज-2 में गाड़ियों और संपत्ति में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर पत्थरबाजी की और कई गाड़ियों में आग भी लगा दी। हालात को काबू में करने के लिए यहां भारी पुलिस तैनात की गई है।
नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर बवाल, पुलिस की जीप में तोड़फोड़
