PTV BHARAT 14 APRIL 2026 रायपुर। रायपुर – राजधानी रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जोन क्रमांक 3 अंतर्गत 7 वार्डों में विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम क्षेत्र में हो रहे लगातार विकास की कड़ी का महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ।इस अवसर पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास को गति देना है, ताकि प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं सुगमता से पहुँच सके। क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित कार्य इस दिशा में मजबूत कदम हैं।”विधायक पुरन्दर मिश्रा जी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी सहित सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास का नया दौर जारी है।इस दौरान नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मिनल चौबे जी, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू, मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष दलविंदर बेदी उपस्थित रहे।
गुरुघासी दास वॉर्ड 48 सहित 7 वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न
