रायपुर प्रेस क्लब द्वारा हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य उत्सव का आयोजन

PTV BHARAT 17 APRIL 2026 रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब ने इस गौरवपूर्ण क्षण को भव्य उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रेस क्लब कीकार्यकारिणी द्वारा पूर्व में पारित प्रस्ताव के अनुरूप शुक्रवार को आयोजित बैठक में कार्यक्रम की प्रारंभिक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि हिंदी पत्रकारिता दिवस के इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए क्लब द्वारा व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा और योगदान को सम्मान देने हेतु इस आयोजन को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।बैठक में महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु तथा संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि आयोजन के सफल संचालन के लिए एक अलग आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। साथ ही, कार्यक्रम को भव्य और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित वक्ताओं को आमंत्रित करने पर भी सहमति बनी।अध्यक्ष मोहन तिवारी ने जानकारी दी कि हिंदी का पहला समाचार पत्र “उदंत मार्तंड” 30 मई 1826 को प्रकाशित हुआ था। वर्ष 2026 में इसके 200 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, जिससे 30 मई का दिन समूचे पत्रकारिता जगत के लिए विशेष महत्व रखता है।रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह उत्सव हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान और भविष्य पर केंद्रित होगा, जिसमें प्रदेश सहित देशभर के पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में आयोजन से संबंधित प्रारंभिक तैयारियों, विभिन्न समितियों के गठन तथा कार्यकारिणी सदस्यों के मनोनयन पर भी चर्चा की गई। सभी आवश्यक समितियों के गठन को लेकर सहमति बन चुकी है, जिसकी घोषणा शीघ्र की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *