PTV BHARAT 28 APRIL 2026 दिल्ली-एनसीआर छत्तीसगढ़ राज्य विश्व खेल व्यापार मनोरंजन EPAPER प्रौद्योगिकी लाइफ स्टाइल अन्य खबरें BREAKING Fatehabad: हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 10 पदक जीतेRajpura: पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पटरी टूटीChandigarh: गैस और तेल की खोज के लिए सर्वे शुरूReligion: बुध-शनि द्विद्वादश दृष्टि योग का खास असरLucknow: Rinku Singh Rahi ने वापस लिया इस्तीफा, इस्तीफा वापसी के बाद नई अटकलेंBhiwani: बस में आग से दो लोगों की दर्दनाक मौतJalandhar: अगले 48 घंटे तक रुक-रुक कर बरसेंगे बादलSalumbhar: पुलिया से नदी में गिरी कार, दो भाइयों की मौतDehradun: श्रीनगर में 5 मई को रोजगार मेला आयोजित होगाDehradun: गन्ना किसानों के बकाया पर सरकार घिरी Home/राज्य/छत्तीसगढ़/गो सम्मान आह्वान… छत्तीसगढ़ गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत विशाल शांतिपूर्ण प्रार्थना यात्रा आयोजित Nilmani Pal28 Apr 2026 11:04 AM रायपुर। रायपुर में “गो सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत विशाल संत समाज, गो सेवकों एवं समाज प्रमुखों द्वारा गो माँ और नंदी बाबा को साथ लेकर एक भव्य एवं शांतिपूर्ण भजन-कीर्तन प्रार्थना यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा माँ महामाया मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई, जहाँ सभी श्रद्धालुओं एवं संत-महात्माओं ने माँ का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रार्थना पत्र के साथ लगभग 21,200 व्यक्तियों द्वारा संकल्पित पत्रकों को लाल वस्त्र में सिर पर धारण कर नंगे पाँव पैदल चलते हुए अभियान का शुभारंभ किया। गो सम्मान यात्रा में भजन-कीर्तन करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देशभर की तहसीलों में आयोजित ज्ञापन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जनमानस तक पहुँचाना रहा। साथ ही छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के संरक्षक दादा ठाकुर राम गुलाम सिंह ने भी गो सम्मान आह्वान अभियान को समर्थन दिया। संत-महात्माओं ने पत्रकार बंधुओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए अभियान के उद्देश्य एवं स्वरूप पर प्रकाश डाला। प्रार्थना यात्रा में गो सेवक आदेश सोनी के साथ बड़ी संख्या में गो सेवक-सेविकाएं, गो पालक, समाजसेवी, व्यापारी वर्ग, एनजीओ प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस दौरान अभियान के अंतर्गत संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को मोतीबाग गार्डन में प्रार्थना पत्र (ज्ञापन) सौंपा गया। प्रस्तुत ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम संबोधित है, जिसमें गोवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं गो माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा प्रदान करने की मांग की गई है। साथ ही गोवंश की सुरक्षा, कृषि, पर्यावरण संतुलन एवं भारतीय संस्कृति में उसके महत्व को ध्यान में रखते हुए ठोस नीतिगत कदम उठाने का आग्रह किया गया।
गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत विशाल शांतिपूर्ण प्रार्थना यात्रा आयोजित
