ए एच ओ: सेवा समर्पण और सहयोग का संगम- डॉ अशोक अग्रवाल

PTV BHARAT 28 APRIL 2026 रायपुर- रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम छत्तीसगढ़ स्तरीय अग्रवाल हेल्थ समिट 2026 अत्यंत भव्य, प्रेरणादायक एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लगभग 100 से अधिक डॉक्टर बंधुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक नए संगठन“ए.एच.ओ. – अग्रवाल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन” के गठन का संकल्प साकार किया। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, स्वागत उद्बोधन प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल द्वारा दिया गया।प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने संगठन की भूमिका एवं ए.एच.ओ. के गठन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम के मध्य में प्रसिद्ध उद्योगपति एवं अंतर्राष्ट्रीय मोटिवेटर राजेश अग्रवाल ने“जीना इसी का नाम है” विषय पर लगभग एक घंटे का अत्यंत प्रेरणादायक उद्बोधन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *