PTV BHARAT 25 MAY 2026 रायपुर/25 मई 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सुशासन तिहार में भाजपा के नेता, विधायक, सांसद, मंत्री और कभी-कभी तो मुख्यमंत्री सिर्फ पॉलिटिकल प्रोपोगंडा कर रहे है, सार्वजनिक तौर पर अधिकारियों को डांटना और उनकी बेइज्जती करना और रील बनाकर सस्ता प्रचार करना सुशासन त्यौहार का एकमात्र काम रह गया है। ट्रिपल इंजन की सरकार है अगर कोई अधिकारी सही काम नही कर रहा है तो काननून कार्यवाही करना चाहिये, सेवा नियम के तहत जिम्मेदारी तय करे, अनुशासनात्मक और विधि सम्मत कार्यवाही करें, भाजपा के नेता धमकी दे रहे है, दादागिरी कर रहे या सरकार चला रहे है? कांग्रेस पार्टी इसकी निंदा करती है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि अपनी अक्षमता और कुशासन को छुपाने के लिए भाजपा के नेता, मंत्री और विधायक सार्वजनिक मंच से सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों को इरादतन अपमानित किया जा रहा है, सरकारी कर्मचारीयों के भी मानवीय अधिकार है, उनका भी स्वाभिमान और आत्मसम्मान है, उनका भी घर परिवार और समाज में सम्मान जनक स्थान है, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन सत्ता के अहंकार में भाजपा के नेता कर्मचारियों के मौलिक अधिकारों को पैरों तले रौंद रहे हैं, भयादोहन कर रहे हैं।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कमी सरकार की इच्छाशक्ति में है, लेकिन भड़ास कर्मचारियों पर निकला जा रहा है। अक्षमता मंत्री और सरकार में है, शिकार अधिकारी कर्मचारी हो रहे हैं। इस सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री तक असंतुष्ट हैं फिर केवल अधिकारी और कर्मचारी ही दोषी कैसे हो सकते हैं?
सुशासन तिहार केवल पॉलिटिकल प्रोपोगंडा – कांग्रेस
