संगठन की मजबूती, शिक्षा एवं सामाजिक एकता को लेकर हुई साहू समाज की महत्वपूर्ण बैठक

PTV BHARAT 28 MAY 2026 रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की महत्वपूर्ण प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज 28 मई 2026 भामाशाह छात्रावास, टिकरापारा, रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।बैठक में प्रदेश, जिला एवं समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, समाज के वरिष्ठजन एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू  ने  बयान  जारी  कर  बताया  की बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित, संस्कारित एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु विशेष योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही सामाजिक भवनों की उपयोगिता, समाज में आपसी समन्वय, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संस्कार एवं संगठन में निहित होती है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति शिक्षा, सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़े तो समाज निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने युवाओं से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक में समाज को संगठित एवं संस्कारित बनाने, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक भवनों की समीक्षा, युवाओं के लिए रोजगारमूलक प्रशिक्षण, माता राजिम जयंती एवं आगामी सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *