बलौदाबाजार : खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने होटलों का किया निरीक्षण,अनियमितता पर संचालक को नोटिस

PTV BHARAT 9 JULY 2026 बलौदाबाजार : खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने होटलों का किया निरीक्षण, अनियमितता पर संचालक को नोटिस – कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के होटलों एवं ढाबों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को बलौदाबाजार एवं टुण्डरा में होटलों का निरीक्षण किया गया तथा अनियमितता पर नोटिस जारी किया गया।

अभिहित अधिकारी अक्षय सोनी ने बताया कि टुण्डरा में हरिशंकर किराना बिना खाद्य पंजीयन के संचालित पाया गया, जहां से आटा व तेल का विधिक नमूना जांच हेतु लेकर बिना वैध खाद्य पंजीयन के खाद्य कारोबार करने का प्रकरण बनाया गया। सुदर्शन रेस्टोरेंट, रायपुर रोड बलौदाबाजार को वेज-नॉनवेज अलग-अलग नहीं रखने, साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने तथा फूड हैंडलर्स का स्वास्थ्य परीक्षण रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस दिया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *