PTV BHARAT 13 JULY 2026 रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में दिनांक 23/07/2020 से 22/07/2023 तक प्रथम कार्यकाल 03 वर्ष का रहा। इसके पश्चात् दूसरा कार्यकाल 21/07/2023 से 20/07/2026 तक है, लेकिन माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा मेरे प्रकरण के अंतिम निराकरण होने तक राज्य शासन किसी की नियुक्ति इस पद पर नहीं कर सकते हैं, क्योंकि पूर्व में दिनांक 15/12/2023 को एक ऐसा ही आदेश राज्य शासन के द्वारा निकाला जाकर मुझे महिला आयोग अध्यक्ष पद से हटाने का प्रयास किया गया था जिसे मैंने माननीय उच्च न्यायालय में चुनौती दिया था, और प्रकरण स्थगन आदेश सहित अंतिम निराकरण हेतु लंबित है। अतः पद न्यायालय के अंतिम आदेश तक यथावत् रहेगा। इन 06 सालों में पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों तक पहुंचकर लगातार 416 जनसुनवाई करने का एक विशाल रिकॉर्ड बनाया है। जिसमें मेरे प्रथम कार्यकाल में मेरे साथ 05 सदस्यगण (1) श्रीमती अर्चना उपाध्याय, (2) श्रीमती नीता विश्वकर्मा (3) श्रीमती अनिता रावटे, (4) श्रीमती बालो बघेल व (5) सुश्री शशिकांता राठौर थे। उसके पश्चात् द्वितीय कार्यकाल में सितम्बर 2024 से 05 सदस्य (1) श्रीमती सरला कोसरिया (2) श्रीमती ओजस्वी मंडावी (3) श्रीमती प्रियंवदा सिंह जुदेव (4) श्रीमती लक्ष्मी वर्मा व (5) सुश्री दीपिका शोरी ने संयुक्त रूप से कार्य किया। वर्तमान में अब केवल 01 सदस्य का पद रिक्त है।
डॉ. किरणमयी नायक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के लगातार 02 कार्यकाल के 06 साल पूर्ण होने पर किये गये कार्यों की जानकारी
