PTV BHARAT 21 JULY 2026 रायपुर-अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था “अकाल पुरख की फौज” की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा एक अनुठी एवं अद्धभुत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें सिख समाज के सभी आयु वर्ग के लिए रील बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं, प्रतियोगिता में सम्पूर्ण देश से सिख समाज के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। एक पत्रकार वार्ता में अकाल पुरख की फौज के वरिष्ठजनों सरदार गुरमुख सिंह होरा, सरदार जगजीत सिंह खनुजा, सरदार प्रीतपाल सिंह होरा, सरदार परविन्दर सिंह भाटिया, सरदार जी एस भामरा एवं सरदार तरनजीत सिंह होरा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आज के इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के दौर में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एवं अपनी बातों को जनमानस तक पहुँचाने का रील एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है इन्हीं बातों को मद्देनजर रखते हैं संस्था ने एक धार्मिक प्रतियोगिता रील बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया है जिसमें सम्पूर्ण देश से सिख समाज के बच्चे, महिलाएं एवं सभी उम्र के लोग सम्मलित हो सकते हैं। प्रतियोगिता में सम्मलित होने के लिए अधिकतम 90 सेकेड तक की रील बनाकर संस्था के दिये गए सम्पर्क नम्बर पर व्हाट्अप किया जा सकता है। रील बनाने का विषय पूर्णतः धार्मिक है जिसमें सिख गुरुओं का इतिहास, देश विदेश में बने हुए गुरद्वारों की जानकारी, पंजाब एवं पंजाबी संस्कृति तथा सिख योद्धाओं की गाथा का वर्णन कर सकते हैं।
“अकाल पुरख की फौज”द्वारा रील बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन
