सक्ती : भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से रामलाल भारद्वाज के परिवार को मिला आर्थिक सहारा

PTV BHARAT 22 JULY 2026 सक्ती : भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से रामलाल भारद्वाज के परिवार को मिला आर्थिक सहारा – राज्य शासन की जनकल्याणकारी भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। आर्थिक रूप से कमजोर एवं भूमिहीन परिवारों को सहायता प्रदान कर यह योजना उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार कर रही है। विकासखंड सक्ती के ग्राम नंदौरकला निवासी रामलाल भारद्वाज भी इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। उनके परिवार के पास कृषि भूमि नहीं है तथा परिवार की आजीविका मुख्य रूप से मजदूरी पर निर्भर है। सीमित आय के कारण परिवार की आवश्यक जरूरतों और दैनिक खर्चों का प्रबंधन करना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना उनके परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा साबित हुई। योजना के अंतर्गत उन्हें प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। इस सहायता राशि का उपयोग वे घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति तथा अन्य जरूरी कार्यों में कर रहे हैं, जिससे परिवार को काफी राहत मिली है।

रामलाल भारद्वाज बताते हैं कि शासन की इस पहल ने उनके परिवार को आर्थिक मजबूती प्रदान की है। आर्थिक सहायता मिलने से उनकी चिंताएं कम हुई हैं और भविष्य के प्रति विश्वास बढ़ा है। उनका कहना है कि भूमिहीन परिवारों के लिए यह योजना अत्यंत उपयोगी है, जो जरूरत के समय संबल प्रदान करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उनके परिवार को आत्मविश्वास और आर्थिक सुरक्षा मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *