दंतेवाड़ा : सेवा सेतु केंद्र बना बेटी की शिक्षा का सहारा

PTV BHARAT 1 AUGUST 2026 दंतेवाड़ा : सेवा सेतु केंद्र बना बेटी की शिक्षा का सहारा – राज्य सरकार की जनहितकारी पहल सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों के लिए पारदर्शी, सरल और त्वरित सेवाओं का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इसी पहल के तहत जिले के तहसील बड़े बचेली निवासी श्री मुन्ना राम को अपनी पुत्री सरिता की उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध हो सके।

उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए आय प्रमाण-पत्र की आवश्यकता थी, लेकिन आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण परिवार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस पर श्री मुन्ना राम ने सेवा सेतु केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया।

सेवा सेतु केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आवेदन की त्वरित प्रक्रिया पूरी करते हुए समय पर आय प्रमाण-पत्र जारी कराया। इससे सरिता की आगे की पढ़ाई का मार्ग आसान हुआ और परिवार की चिंता दूर हो गई।

श्री मुन्ना राम ने बताया कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जबकि अब सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं आसानी से मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि समय पर दस्तावेज मिलने से उनकी पुत्री बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सेवा सेतु केंद्र की स्थापना को सुशासन और नागरिक सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *